Bhadra Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख मिलते हैं। साथ ही व्यक्ति सदैव धनवान रहता है। आपको बता दें कि 23 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र महापुरुष राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपको करियर और कारोबार के मामले में यह महीना शानदार साबित होगा। साथ ही इस समय आपकी आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं  इस महीने आप अपने वित्तीय खातों को नियंत्रित कर पाएंगे और बहुत सारे रचनात्मक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, बैंकिंग, मीडिया और वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस महीने आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे आप प्राप्त करेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस महीने आपकी कई योजनाएं जो चल रही हैं वे पूरी होंगी। आर्थिक रूप से निश्चिंतता रहेगी। आपकी उपलब्धियां आपको अन्य सभी की प्रशंसा दिलाएंगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय पैतृक संपत्ति का सुख भी मिल सकता है। साथ ही आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं माता के माध्यम से धन का लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024