Bhadra Rajyog In Kundli: ज्योतिष में पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें बुध ग्रह भद्र राजयोग बनाते हैं। साथ ही शनि देव शश राजयोग बनाते हैं। इन राजयोगों के प्रभाव से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख जीवन में प्राप्त होते हैं। आपको बता दें आपको बता दें कि सितंबर के महीने में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनकी इस भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस अवधि में आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस आप आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग भी हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको इस दौरान कोई ऐसी डील मिल सकती है जिससे आपको अच्छी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
भद्र राजयोग के बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप अपने जीवनसाथी से काफी संतुष्ट और खुश नजर आएंगे। इस अवधि में आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ भी मिल सकता है। वहीं इस समय जिन लोगों को नौकरी की तलाश है, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए भद्र राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए करियर के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपको प्रगति मिलने के साथ ही वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको अपने व्यवसाय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।