Budh Gochar In Leo 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से चलना वाला ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह आज 4 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और करियर में अच्छी उन्नति के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आप लोगप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

  • कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय  सामाजिक व धार्मिक कार्यों के करने से समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और धन से संबंधित समस्या भी दूर होगी। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे और समाज में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आपके रुका हुआ धन मिलेगा। साथ ही परिवार वालों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और वाहन व प्रॉपर्टी का योग भी बन रहा है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो रुके हुए कार्य थे वो बन सकते हैं। वहीं बेहतरीन आइडियाज के साथ व्यापार को संभालने में सक्षम होंगे और अच्छा मुनाफा भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024