Budh Transit In August: ज्योतिष मुताबिक हर एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि बुध ग्रह ने 21 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 26 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। इसलिए इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय विशेष लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

सिंह राशि: बुध ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।  क्योंकि आपकी राशि से बुध ग्रह का राशि परिवर्तन दूसरे भाव में हुआ है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होता दिख रहा है। साथ ही कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जिसमें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपके साहस- पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। इस समय आप लोग एक माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव ने आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में प्रवेश किया है। जिसे ज्योतिष में कुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। साथ ही इसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी ग्रोथ हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको बिजनेस और करियर में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। इस समय जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे और मधुरता आएगी। इस समय इनकम के माध्यमों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। आप लोगों को इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप लोग एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

धनु राशि: बुध देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश किया है। जिसे व्यापार और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रपोजल आने की संभावना है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय बिजनेस का विस्तार के भी हो सकता है। 

साथ ही व्यापार में नए संबंध बनने से अच्छे मुनाफे के योग बने हुए हैं। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। आप लोग भी एक सुनहला और पुखराज स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली स्टोन साबित हो सकता है।