Budh Grah Uday: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह वृष राशि में 3 जून को उदित हो चुके हैं। दरअसल जब भी कोई ग्रह सूर्य देव के अत्यंत पास आ जाता है तो वह अस्त हो जाता है और उसकी शक्तियां समाप्त हो जातीं हैं। वहीं जब वह सूर्य से दूर चला जाता है तो वह उदित हो जाता है। इसलिए बुध ग्रह के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 3 राशियां…
कर्क राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपके 11वें भाव में उदय हुए हैं। जिसको आय और लाभ स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय अच्छी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। निवेश के लिए यह समय अनूकूल है। वहीं इस समय आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान साझेदारी के कारोबार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक पन्ना पहन सकते हैं, जिससे आपको व्यापार में अच्छा फायदा देखने को मिलेगा और अटके हुए काम बनने लगेंगे।
सिंह राशि: आप लोगों की राशि से बुध ग्रह दशम स्थान में उदय हुए हैं। जिसे कर्म और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यक्षेत्र में प्रोन्नति भी हो सकती है। वहीं इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आप एक पन्ना धारण कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ देखने को मिलेगा।
मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध देव दूसरे स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ तो वो इस दौरान मिल सकता है। वहीं इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा हुआ है। जैसे- वकील, शिक्षक, मीडिा, मार्केटिंग, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। साथ ही इस आप नए-नए आईडिया व्यापार में प्रयोग करके धन कमाएंगे।