Budh Uday In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, कम्यूनिकेशन और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की जब भी चाल बदलती है,तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 27 दिसंबर को उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको फंंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपके कारोबार और संपत्ति में वृद्धि होगी और आप कोई नया बिजनस इस वक्‍त शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय आप की कार्यकरने की शैली में सुधार होगा। जिससे कार्यस्थल पर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके बैंक- बैलेंस में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिलेगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदय होंगे। जिससे इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान धर्म- कर्म कामों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको नौकरी और कारोबार में अपने गुरु या मेंटर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी कमाई भी बढे़गी। वहीं आप इस अवधि में छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं छात्रों के लिए यह समय खुशनुमा रहेगा। छात्र इस अवधि में विदेश पढ़ाई करने जा सकते हैं। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और आप अपनी कमाई बढ़ा पाने में सफल होंगे। वहीं आप लोगों को भाई और बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए आप लोगों को इस अवधि में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024