Mercury Rise in Meen: ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह इस समय अस्त अवस्था में है। वहीं मार्च माह की 15 तारीख को मीन राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के उदय होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि में बुध एकादश भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आमदनी की तेजी से बढ़ोतरी होगी, इससे वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी। कुछ नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट में लगाया गया धन भी काम आ सकता है। संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही आप अपनी वाणी कौशल से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के लग्न भाव में बुध ग्रह उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने से आपको सफलता हासिल होगी। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं, जिससे आपको पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शेयर मार्केट में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में अवश्य लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के दसवें भाव में बुध उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस-नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ बोनस मिल सकता है। नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर बुध का उदय होना आपकी राशि के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।