Mercury Planet Margi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या मार्गी होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह 10 सितंबर कन्या राशि में वक्री हुए हैं और वह 2 अक्टूबर को दीपावली से पहले मार्गी होने जा रहे हैं । आपको बात दें कि कन्या राशि में बुध ग्रह उच्च के माने गए हैं। इसलिए बुध की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको बुध का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
सिंह राशि:बुध ग्रह का कन्या राशि में मार्गी होना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे वैदिक ज्योतिष में धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़ा हुए है, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रह और बुध देव में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
वृश्चिक राशि: बुध देव के मार्गी से आप लोगोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। साथ ही इसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं इस समय जीवसाथी के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मलेगी। वहीं पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। इस दौरान आय के नए-नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं जो काम काफी दिनों से रुके हुए थे वो बन सकते है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आप निवेश कर अच्छ मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं आपका व्यापार बुध और मंगल ग्रह से संबंधित है तो आपको अच्छा धनलाभ होने के प्रबल योग हैं। आप लोग इस दौरान एक फिरोजा रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
धनु राशि: बुध ग्रह ग्रह का सीधा चाल चलना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से बुध देव दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र, कारोबार और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है।
साथ ही व्यापार के संबंध से आप छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान आप कार्यस्थल पर टारगेट को पाने में कामयाब रहेंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं आपको बॉस और साथियों का साथ मिल सकता है। इस समय आप लोग एक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली स्टोन साबित हो सकता है।