Budh Gochar In Kumbh 2024: वैदिक पंचांग के मुताबिक जनवरी में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। यहां हम बात करने जा रहे हैं बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का यह गोचर 20 फरवरी को होगा। इस दिन बुध ग्रह अपनी कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपका कम्यूनिकेशन मजबूत होगा। वहीं आपके नए लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप करियर और कमाई के मामले में साहसिक फैसले ले पाएंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत रहेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन, मीडिया और वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुआ योजनाएं सफल हो सकती हैं। वहीं आपको इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरी में बदलाव के प्रयास आपके सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन अगर अटका हुआ है तो आपके लिए उन्नति के संयोग बनेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं, तो शुभ रहेंगी।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय आप इस समय निवेश के द्वारा भी लाभ अर्जित कर सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन कमा सकते हैं।