Budh Mangal And Venus Conjunction In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर त्रिग्रही और शुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 50 साल बाद मकर राशि में धन और वैभव के दाता शुक्र, ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग फरवरी में बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि में शनि हो रहे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। जिससे इस समय आपके व्यक्तित्व का निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं तेज और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी। साथ ही आपके सरकारी कार्य सभी बनते जाएंगे। आपको सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप लाभ पाएंगे। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
त्रिग्रही योग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं कार्यों में सिद्धि होगी। साथ ही कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही साथ ही आपका नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। साथ ही आपको पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, वो व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है।