Budh Margi 2022: वैदिक ज्योतिष में जब भी ग्रह गोचर या मार्गी होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि बुद्धि और वाणी के कारण बुध ग्रह 4 फरवरी को मार्गी हो चुके हैं। 

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध का वर्ण हरा है और सप्ताह में बुधवार का दिन बुध को समर्पित है। बुध ग्रह के मार्गी होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 5 राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: आपके लिए बुध का मार्गी होना विशेष शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध देव दूसरे (धन और वाणी) पंचम (बुद्धि) भाव के स्वामी होकर नवम (भाग्य) स्थान में शनि के साथ गोचर कर रहे हैं। भाग्य का आपको इस दौरान पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। आमदनी के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। व्यापार में नया निवेश और व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता में विकास होगा। जिससे आपकी तारीफ होगी। उच्चधिकारियों का साथ मिलेगा। जो लोग ऑयल, पेट्रोलियम, वकालत, कंसल्टेंसी या मीडिया, फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं उनको विशेष फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या राशि: आपके लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अत्यंत शुभ रहने वाला है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध लग्न और दशम भाव के स्वामी होकर शनि देव के साथ पंचम भाव में विराजमान हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवस मिलेंगे। साथ ही अगर आपक कारोबार में कोई नया निवेश करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है, या अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी यह परिवर्तन शुभ रहेगा। जो छात्र रिसर्च कार्य से जुड़े हुए हैं, उनको भी यह समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि: आपके लिए बुध देव का मार्गी होना विशेष लाभ का संकेत दे रहा है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम और सप्तम भाव का स्वामी होकर दूसरे (धन) भाव में सूर्य और शनि देव के साथ संचरण कर रहे हैं। इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। व्यापार में नए संबंध बनेंगे। साथ ही अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। लेकिन 19 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। जो लोग खेल, चिकित्सा, फिल्म और कोयले की खदानों से सबंधित व्यापार करते हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, शनी और बुध देव के प्रभाव से इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग

मकर राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुध छठे और नवम भाव का स्वामी होकर लग्न में स्थित हैं। क्योंकि बुध आपकी राशि में ही मार्गी हो रहे हैं। साथ ही शनि देव का मकर राशि पर आधिपत्य है। इसलिए आपके लिए बुध का मार्गी होना अत्यंत शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में साहस- पराक्रम दिखान वाला रहेगा। अगर आप व्यापार और नौकरी में थोड़ा जोखिम इस दौरान उठाते हैं तो आपको फायदा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं जो लोग कंस्ट्रक्शन, आनाज का काम, प्रापर्टी का काम कर रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। अच्छे व्यवसायिक संबंध भी इस दौरान बनेंगे। व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही नौकरी में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

मीन राशि: आपके लिए बुध राशि का मार्गी होना विशेष लाभ का संकेत दे रहा है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी होकर ग्यारवें भाव में संचरण कर रहे हैं। इस दौरान आपको कारोबार में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नए लाभकारी व्यवसायिक संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। साथ ही अगर आप इस समय अपने व्यापार विस्तार करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। नए निवेश के लिए यह समय अच्छा है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, जिससे आपको उच्चअधिकारियों का संबंध प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)-बड़े खुशनसीब माने जाते हैं इन 4 राशि वाले लोग, कम उम्र में ही दौलत- शौहरत कर लेते हैं हासिल