Budh Margi 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध नवग्रह में से खास पहचान रखते हैं। बुध को बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क, मान-सम्मान, व्यापार, बुद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति के बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि बुध इस समय कर्क राशि में विराजमान है। वहीं इस राशि में जल्द ही मार्गी यानी सीधी चाल से चलने वाले हैं। बुध के सीधी चाल से चलने से वह और भी ज्यादा एक्टिव हो जाएंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी-व्यापार में वृद्धि के साथ-साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक फायदा…
द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध इस समय वक्री अवस्था में कर्क राशि में विराजमान है। लेकिन 29 अगस्त 2024 की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने वाले हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध सीधी चाल चलने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का करियर काफी अच्छा जाने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने काम के बल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। बिजनेस में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल से कई पुराने या फिर रुके कामों को एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में बुध दसवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर के क्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। जिन जातकों का स्वयं का व्यापार है उन्हें भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा बिजनेस में किया गया निवेश का अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपकी कमाई के नए जरिए खुलेंगे। इसके साथ ही पैसों की तंगी से मिलेगा और बचत करने में भी कामयाब होंगे। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि में बुध सातवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे नमें इस राशि के जातकों को दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में आपके अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। करियर के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं। नया बिजनेस इस अवधि में शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विदेशों से अच्छा व्यापार हो सकता है। इसके साथ ही बुध की कृपा से विदेशों से अच्छा धन लाभ मिलने के भी योग नजर आ रहे हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
