Budh Gochar In Kanya: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। इसे नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। अब सितंबर माह में बुध ग्रह अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

28 नवंबर तक गुरु की राशि में वक्री रहेंगे न्यायाधीश शनि देव, इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार, पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखोंं की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख प्राप्त हो सकता है।  नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। साथ ही व्यावसायिक मुद्दों पर आपका ज्यादा ध्यान अधिक लाभ कमाने और अपने नए कारोबार की शुरुआत पर अधिक रहने वाला है। वहीं व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025