Budh Gochar In Kanya: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी स्वराशि और मित्र राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर में बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध लगभग 1 साल बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप पैसा कमाने के साथ साथ कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे। व्यापारी वर्ग के जातक इस दौरान अपने नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं जो लोग मार्केटिंग, वाणी, मीडिया, बैंकिग और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही व्यावसायिक मुद्दों पर आपका ज्यादा ध्यान अधिक लाभ कमाने और अपने नए कारोबार की शुरुआत पर अधिक रहने वाला है। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखोंं की प्राप्ति होगी। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख प्राप्त हो सकता है। करियर के लिहाज से देखें तो इस दौरान आपको प्रगति मिलने के साथ ही वेतन वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक मोर्चे पर देखें तो आपको अपने व्यवसाय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024