Budh Gochar In October 2024:  ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार, गणित और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार की उपाधि दी गई है। इसलिए बुध ग्रह का जब भी गोचर होता है। तो इनके गोचर का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 29 अक्टूबर ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।वहीं पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की इस दौरान हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

व्यापार के दाता बुध ग्रह का गोचर मकर राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से 11वें स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024