Budh Planet Margi 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो उसका प्रभाव सभ राशियों और पृथ्वी पर व्यापाक रूप से देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह अप्रैल में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का सीधी चाल चलना कर्क राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मतलब धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस दौरान आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मनचाहे कॉलेज व स्कूल में दाखिला मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह की सीधी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही । नौकरीपेशा जातकों को जल्द करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारियों की कुंडली में धन लाभ के योग हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध देव का मार्गी होना मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलादायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। वहीं इस समय कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025