Budh Planet Margi 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो उसका प्रभाव सभी राशियों और पृथ्वी पर व्यापक रूप से देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और वह अगस्त में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

22 जुलाई को बनने जा रहा पावरफुल गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध ग्रह का सीधी चाल चलना कर्क राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मतलब धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। यह समय जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि का हो सकता है। व्यवसायियों को साझेदारी से लाभ मिल सकता है। प्रेम और मित्रता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध देव का मार्गी होना तुला राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध  हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। लेखन, शिक्षण, या मीडिया से जुड़े लोग विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं धन के आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यह समय अनुसंधान, उच्च शिक्षा, या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए अनुकूल है। मिथुन राशि के लोग अपने कम्युनिकेशन और रचनात्मकता से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025