Budh Ast 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। बुध को बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, मान-सम्मान, व्यापार, बुद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में जरा सा भी बदलाव आपकी किस्मत को चमका सकता है। बता दें कि सितंबर माह में वह अपनी राशि कन्या राशि में विराजमान है।  वहीं जल्द ही वह इसी राशि में अस्त होने वाले हैं। बुध के अस्त होने से कई राशि के जातकों के जीवन में खलबली मच सकती है। आइए जानते हैं बुध के कन्या राशि में अस्त होने से किन राशियों को मिल सकता है अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 20 सितंबर को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही 3 दिन बाद बुध राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश जाएंगे और 27 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। इसके बाद बुध उदित हो जाएंगे। अपनी ही राशि में अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलने के काफी आसार नज़र आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध का अस्त होना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आपके जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने वाला है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति के साथ-साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल से कई प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की स्थिति में बदलाव का असर देखने को मिलेगा।  इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप आप प्रॉपर्टी या फिर वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं,तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों का भी कार्यस्थल में अच्छा समय बीतेगा। आपके काम को देखते हुए बॉस आपकी सराहना कर सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी के कई ऑफर मिल सकते हैं। जीवन में सुकून ही सुकून रहेगा।

वृश्चिक राशि (Kanya Zodiac)

बुध सिंह और कन्या राशि में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं,तो इस अवधि में बदलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता के बल में कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के भी पढ़ाई में मन अधिक लगेगा। एकाग्रता बढ़ेगी। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कुल मिलाकर बुध का अस्त होना इस राशि के जातक के लिए काफी सकारात्मक हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024