Mercury And Venus Conjunction In Mithun 2025: ज्योतिष  शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध और धन के दाता शुक्र की युति जुलाई में बनने जा रही है। यह युति मिथुन राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र की संयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही इस अवधि में आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और परिवार में खुशियां भी बढ़ेंगी। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध और शुक्र की युति तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएं कर सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और कोई शुभ आयोजन भी हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय शानदार है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और शुक्र का संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी और धन प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025