Lakshmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी धनु राशि में विचरण कर रहे हैं और 18 जनवरी को शुक्र ग्रह भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है और उनको कारोबार, करियर में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस अवधि में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। इस अवधि में आपकी सीखने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी इस समय कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित होगी। मतलब वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और आय स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही यह समय वित्तीय योजना आपके लिए भविष्य में काफी अच्छा साबित होगी। आपको प्रयासों में सफलता मिलेगी। वहीं आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनकी कोई व्यवसायिक डील हो सकती है। जिसमें उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विदेशी डील की मदद से लाभ प्राप्त हो सकेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप एक दूसरे के अधिक नजदीक आएंगे। शादीशुदा जातकों के बीच रिश्ते इस दौरान पहले से काफी प्रेम पूर्वक होने वाली है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपकी दैनिक इनकम में भी इजाफा होगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का बिजनेस करते हैं, उनको इस अवधि में लाभ होने के योग हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024