Laxmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद शुभ माना जाता है। यह राजयोग शुक्र और बुध की युति से बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है। वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही व्यक्ति के पास खूब धन- दौलत होती है। साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आपको बता दें कि अभी बुध ग्रह मकर राशि में संचऱण कर रहे हैं और 12 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मकर राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

‘आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस योग के प्रभाव से व्यापारियों को अच्छा मुनाफा कमाने के मौका मिलेगा। साथ ही आपको बिजनेस में कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी धर्म कर्म में रुचि अधिक रहने वाली है। आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में चार गुना वृद्धि देखने को मिलेगा। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नरायण राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आप लोगों की राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, मॉडलिंग, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा। आपने जो सोचा है वह आपको इस दौरान मिल सकता है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024