Saturn Retrograde 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार मित्र और शत्रु ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 29 जून को ग्रहों के राजकुमार मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं, तो वहीं इस दिन ही कर्मफल दाता शनि देव 30 साल बाद कुंभ में मार्गी से वक्री हुए हैं। ऐसे में इन दो मित्र ग्रह की चाल में एक साथ बदलाव होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि की चाल में बदलाव शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में तो वहीं शनि देव आफकी राशि से कर्म भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही करियर में आपको अपने काम से संतुष्टि और आराम मिलेगा। व्यापार में उत्पादन बढ़ेगा और मुनाफा भी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध और शनि देव की चाल में बदलाव मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में तो वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री हुए हैं। ऐसे में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगी। आप धन जोड़ने में सफल रहेंगे। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे, वो बनेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आपको नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम मेंं शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध और शनि का की चाल में बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर संचऱण किया है तो वहीं शनि देव ने आपकी राशि से धन भाव पर अपनी चाल बदली है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल देखने को मिल सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपकी आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।