Name Astrology: नाम का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। क्योकि जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले उसका नामकरण किया जाता है और सोच- समझकर उसका नाम रखा जाता है। आपको बता दें कि नाम के पहले अक्षर से हम किसी के व्यक्तित्व और नेचर के बारे में पता कर सकते हैं। क्योंकि नाम का पहला अक्षर किसी न किसी राशि से जरूर जुड़ा हुआ होता है, इसलिए उस पर राशि के साथ- साथ उसके स्वामी का भी प्रभाव होता है।

आज हम आपको ऐसे अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम के लड़के बेस्ट पति साबित हो ते हैं और अपनी पत्नी को सिर- आंखों पर रखते हैं।

V और M वाले लड़के:

जिन लड़कों का नाम V और M से शुरू होता है। ऐसे लड़के अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही उनकी हर चीज में राय लेना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव भी शांत होता है और ये लड़ाई- झगड़ों को हमेशा शांत करने की कोशिश करते हैं। ये अपने लव पार्टनर और जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। साथ ही ये अपनी की पत्नी की बुराई सुनते ही नाराज हो जाते हैं।

A और R नाम के लड़के:

जिन लड़कों का नाम A और R से शुरू होता है। ये अपनी को सारे- सुख प्रदान करते हैं। ये ऊपर से तो सख्त दिखाई देते हैं। लेकिन अंदर से उतने ही कोमल होते हैं। ये अपना हर रिश्ता ईमानदारी और सूझबूझ से निभाते हैं। इनके लिए इनकी लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर होती है। ये काफी समय अपने परिवार को देने की कोशिश करते हैं।  (यह भी पढ़ें)- Budh Gochar: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग

B और S नाम के लड़के:

इन अक्षरों वाले लड़के बेस्ट पति साबित होते हैं। ये रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। इनकी एक खास बात होती है ये न तो झूठ बोलते हैं और न ही झूठ पसंद करते हैं। ये अपनी पत्नी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं। ये अपनी पत्नी को कभी धोखा नहीं देते। हालांकि ये पत्नी से रायशुमारी कम ही लेते हैं। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल