Meen Sankranti 2020 (Malmas 2020 Start Date): 14 मार्च से सूर्य देव गुरु की राशि मीन में गोचर करने लगेंगे। इसी के साथ मलमास आरंभ हो जायेगा। वहीं मीन संक्रांति शनिवार के दिन होने से ज्योतिष अनुसार दुनिया में असंतोष, रोग, शोक बढ़ेगा। राजनीतिक जगत में भी हलचल रहेगी। संक्रांति का पुण्य काल पूरे दिन रहेगा जिसमें स्नान दान आदि कार्य किये जा सकेंगे। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। सूर्य जब भी गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं तब तब खरमास लग जाता है। जिस दौरान सभी तरह के मांगिलक कार्यों पर रोक लग जाती है।
Sun Transit 2020: सूर्य की बदलेगी राशि, जानिए किन राशि वालों पर क्या पड़ेगा असर
मलमास की अवधि में मांगलिक कार्य जैसे नामकरण, विवाह संस्कार, गृह प्रवेश आदि वर्जित माने गए हैं। अब 14 अप्रैल से शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा समय शुरू होगा। मीन संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना और दान-पुण्य के काम करना फलदायी माना जाता है। इस दिन अपने ईष्टदेव की पूजा करें। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। तिल, वस्त्र एवं अनाज का दान करें। बच्चों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित चीजों का दान करें। पूरे मलमास के महीने भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करें। मीन संक्राति सूर्यदेव की आराधना का पावन पर्व है।मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से पाप दूर हो जाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। संक्रांति के दिन गाय को चारा अवश्य खिलाएं।
मीन संक्रान्ति पुण्य काल (Meen Sankranti 2020 Time And Muhurat):
मीन संक्रान्ति शनिवार, मार्च 14, 2020 को
मीन संक्रान्ति पुण्य काल – 12:09 पी एम से 06:03 पी एम
अवधि – 05 घण्टे 54 मिनट्स
मीन संक्रान्ति महा पुण्य काल – 12:09 पी एम से 02:08 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 59 मिनट्स
मीन संक्रान्ति का क्षण – 12:09 पी एम
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें दान:
मेष- तिल का दान करें। अब गर्मी के दिनों में मच्छर बढ़ेंगे, ऐसे में गरीबों को मच्छरजाली का दान भी कर सकते हैं।
वृष- आप वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं।
मिथन- इस राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग की दाल का दान करें। गाय को चारा खिलाएं।
कर्क- कर्क राशि के लोग फलों का और शहद का दान करें।
सिंह- राशि सिंह के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान शुभ माना गया है।
कन्या- मीन संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करें।
तुला- ये लोग चावल का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक- दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं।
धनु- इस राशि के लोग गाय को घास खिलाएं और हल्दी का भी दान करें।
मकर- ये लोग किसी गरीब व्यक्ति को उड़द की दाल या फिर सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।
कुंभ- कुंभ राशि वाले लोग काले तिल और तेल का दान करें।
मीन- ये लोग संक्रांति पर चने की दाल, हल्दी का दान करें।
