वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहले उसकी जन्मतिथि, महीना और साल नोट की जाती है। साथ ही उस व्यक्ति के लिए जन्मतिथि खास होती है। आज हम यहां जानेंगे मई में जन्‍मे लोगों के बारे में। उनका स्वभाव कैसा होता है। साथ ही उनके अंदर क्या खूबियां होती हैं। आइए जानते हैं…

आकर्षक होता है व्यक्तित्व:

मई में जन्‍मे लोगों की पर्सनैलिटी में गजब का आकर्षण होता है। ये लोग पहली मुलाकात में ही किसी को अपनी फैन बना सकते हैं। साथ ही ये लोग हर महफिल में आकर्षण का केंद्र बना रहना चाहते हैं। ये दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी भी होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोगों की बुद्धि भी बहुत तेज होती है। यह किसी भी काम को अपने बुद्धि-बल के द्वारा आसानी से सुलझा लेते हैं। 

कला के प्रेमी और जानकार होते हैं:

मई माह में जन्मे लोग कला के जानकार और कला के प्रेमी होते हैं। यह अपने कार्य को भी कलात्मक रूप से करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इनकी पेंटिंग, डांसिंग और सिंगिंग में विशेष रुचि होती है। साथ ही ये लोग प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और इनको जो कहना है वो मुंह पर बोल देते हैं।

रोमांटिक व्यक्तित्व के होते हैं:

मई के महीने में जन्म लेने वाले लोग जीवन में रोमांटिक होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है और शुक्र ग्रह प्रेम और काम का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग पैसे खर्च करने में सबसे आगे रहते हैं।

इन क्षेत्रों में करते है मुकाम हासिल:

जो लोग मई के महीने में जन्म लेते हैं। वो लोग कंप्यूटर इंजीनियर, पत्रकार, पायलट या प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। वहीं इस महीने में जन्मी लड़कियां फैशन डिजाइनिंग, फिल्म इंडस्ट्री या सिंगिंग में हाथ आजमाएं तो अच्छी सफलता मिल सकती है।

निगेटिव पॉइंट:
मई के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। जैसे यह बहुत जिद्दी होते हैं और बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। कई बार ये लोग गुस्‍से में आकर गलत फैसला ले लेते हैं। इनका ये स्वभाव इनकी तरक्की में अवरोध पैदा करता है।