May 2020 Rashifal According To Planet Situation: मई में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ये ग्रह हैं मंगल, बुध और सूर्य। इसी के साथ मई में ही शनि अपनी उल्टी चाल भी चलने लगेंगे। मई में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बुध का गोचर भी इसी राशि में होगा। शुक्र ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तो वहीं मंगल कुंभ राशि में चले जायेंगे। जानिए ग्रहों की ये स्थिति सभी राशियों पर क्या असर डालने वाली है।
मेष: ग्रहों की चाल को देखते हुए कहा जा सकता है कि आपके लिए मई का महीना चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। लेकिन करियर में कुछ सुधार आने के आसार रहेंगे।
वृष: आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। लव पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। माता की सेहत अच्छी नहीं रहेगी।
मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। करियर को नई दिशा देने में आप कामयाब होंगे।
कर्क: आपके लिए समय परेशानी भरा रहने के आसार हैं। करीबी रिश्तों की वजह से कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। गंभीर चोट लगने के आसार हैं। इसलिए सर्तक रहें। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।
सिंह: आने वाले समय में आपको अपने दोस्तों से धोखा मिल सकता है। नए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। नौकरी में परिवर्तन होने के आसार हैं। किसी भी नये काम का प्रारंभ करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें।
कन्या: आपके रूके हुए काम बनने लगेंगे। पिता के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं। अगर आप लंबे समय से रिलेशन में हैं तो शादी का फैसला ले सकते हैं।
तुला: अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। करियर को लेकर व्यर्थ की चिंता न लें। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए मित्र बनेंगे जिनके जरिए आपको करियर में लाभ मिल सकता है। पुराने प्रेम संबंध के टूटने के आसार हैं।
वृश्चिक: मई में आपको धैर्य की जरूर पड़ेगी। कई चीजों में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि बस अपने काम पर ध्यान दें। इधर उधर की चीजों से डिस्टर्ब होकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।
धनु: धनु वालों को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको इनकी वजह से नुकसान पहुंच सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते हैं।
मकर: आपके लिए मई का महीना उम्मीदों भरा रहने के आसार हैं। नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी दोस्त की सलाह से आप कुछ काम प्रारंभ करने की सोच सकते हैं लेकिन उत्साह में आकर नौकरी छोड़ने का निर्णय न लें।
कुंभ: आपके गंभीर स्वभाव के कारण आपके प्रेम संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। आपको अपनी बोली पर नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी। बनते हुए रिश्ते बिगड़ने के प्रबल आसार रहेंगे।
मीन: मई का महीना आपके लिए काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। आपको करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

