May Born People Sun Sign, Rashi, Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल के 12 महीनों का अपना अलग ही महत्व है। व्यक्ति किस महीने में जन्मा है उससे उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ी बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मई के महीने में जन्में जातकों की। यह लोग काफी लोकप्रिय और आकर्षक होते हैं। लापरवाही भी इनके स्वभाव में पाई जाती है। लेकिन अगर ये एक बार कुछ ठान लें तो उस काम को करके ही दम लेते हैं।
ये होती है राशि: यदि आपका जन्म 1 मई से लेकर 20 मई तक की किसी भी तारीख में हुआ है तो आपकी जन्मतिथि के हिसाब से राशि वृषभ होगी और यदि आपका जन्म 21 मई से लेकर 31 मई के बीच की किसी भी तारीख में हुआ है तो आपकी राशि मिथुन है।
लकी नंबर : 2 3 7 8
लकी कलर : व्हाइट, मरीन ब्लू, मेहंदिया
लकी डे : संडे, मंडे, सेटरडे
लकी स्टोन : ब्लू टोपाज
सुझाव : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं, शिव जी की आराधना करें।
व्यक्तित्व और करियर: इस महीने में जन्मे जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अधिक होती है। ये चाहते हैं कि हर वक्त सभी का ध्यान इन पर ही लगा रहे। ये लोग जोश से भरपूर होते हैं और हमेशा अपने दिल की बात सुनते हैं। साहित्य और कला में इनकी गहरी रुचि होती है। ये लोग देखने में खूबसूरत और दिमाग के तेज होते हैं। रोमांस के मामले में ये लोग सिद्धांतवादी होते हैं। हालांकि इस महीने में जन्मे कुछ लोग परंपरावादी भी होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाली महिलाएं डॉमिनेटिंग प्रवृत्ति की होती हैं।
इस महीने पैदा होने वाले पायलेट, डॉक्टर, पत्रकार, लेखर, इंजीनियर या सफल अफसर बनते हैं। इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है जिस कारण मई में पैदा हुईं लड़कियां फैशन डिजाइनर भी होती हैं। हालांकि इस माह में जन्मी महिलाएं ईगो ग्रस्त भी होती हैं। छोटी छोटी बातों पर रूठ जाती हैं। इनके अंदर प्यार असीम मात्रा में भरा होता है। अगर ये किसी से नाराज हो जाएं तो उस पर दोबारा विश्वास नहीं कर पातीं। इनके दुश्मनों की संख्या अधिक होती है। ये लोग अधिक गुस्सैल, जिद्दी और कठोर दिल के होते हैं। संगीत व कलाओं की तरफ इनकी गहरी रूचि होती है। मई में जन्मे लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होते हैं। यह जिसे एक बार दिल में बैठा लेते हैं फिर जिंदगीभर उनका साथ नहीं छोड़ते हैं।