Rashifal May 2025 Grah Gochar Prediction : वैदिक ज्योतिष अनुसार मई में 6 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। मई के महीने में सूर्य, बुध, गुरु, राहु-केतु और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। आपका बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं व्यापार के दाता बुध 6 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंग। साथ ही 12 साल बाद गुरु बृहस्पति 14 मई को मिथुन राशि में, राहु-केतु 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे और शुक्र 31 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इस महीने गुरु अतिचारी चाल के साथ वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों की चाल में यह बदलाव 3 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मई का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि महीने में सूर्य चतुर्थस्थ उच्चस्थ संचार करने से धन लाभ और उन्नति के अवसर आपको मिलेंगे। साथ ही राहु ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर संंचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही दैनिक इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट आदि भी मिल सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मई का महीना तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि  मई के महीने में शुक्र उच्चस्थ होने से परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों पदोन्नति हो सकती है। वहीं निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मई का महीना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव पर तो वहीं सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं साथ ही आप अपनी सुख सुविधाओं पर इस दौरान काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। यदि आप निवेश करने जा रहे हैं तो इस दौरान आपको लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025