May 2025 Grah Gochar: साल 2025 का पांचवा माह यानी मई माह ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस माह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य, शुक्र, बुध के अलावा इस माह राहु-केतु और गुरु भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में काफी हलचल हो सकती है। बता दें कि 7 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मई को सूर्य वृषभ राशि और 31 मई शुक्र मेष राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही राहु-केतु 18 मई को कुंभ राशि में और देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के नजदीक होने से गुरु की चाल अतिचारी होंगी। वह अपनी निश्चित चाल से तीन गुना अधिक तेजी से चलेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं मई माह किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…

क्या शनिवार को तेल दान करना चाहिए?

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मई माह इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी साबित हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में राहु , एकादश भाव में गुरु बृहस्पति और दसवें भाव में सूर्य रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप नए दोस्त बनाने में सफल हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत के बल पर अपार सफलता पा सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के कई रास्ते खुल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्तम सफलता हासिल हो सकती है। किसी प्रकार की संपत्ति, विरासत या फिर गुप्त धन मिल सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही शारीरिक, मानसिक समस्याएं दूर हो सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मई माह काफी खास हो सकता है। बता दें कि सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के आठवें भाव में, गुरु नवम भाव और राहु पंचम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने के साथ कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खूब लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट के द्वारा आप अच्छा खास धन कमा सकते हैं। लेकिन धन के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न करें, वरना धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में आप धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका समय अच्छा जा सकता है। कई संघर्षों के बाद आपको सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मई माह काफी खास हो सकता है। इस राशि में सूर्य लग्न भाव में, राहु दशम और गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में मिला-जुला परिणाम देखने को मिलने वाला है। इस राशि के जातकों का धर्म-कर्म में काफी अधिक झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, जिससे हर एक परेशानी, चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलेगा। सूर्य की कृपा से प्रापर्टी, घर आदि में निवेश कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिल सकता है। लेकिन सफलता या धन लाभ के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न अपनाएं। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। राहु की कृपा से आत्म विश्वास अच्छा रहने वाला है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं।

अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंक्या शनिवार को तेल दान करना चाहिए?