Mauni Amavasya Date 2025: हिंदू धर्म शास्त्रों में मौनी अमावस्या का विशेष बताया गया है। मौनी अमावस्या के दिन जातक व्रत रखते हैं और पूरे दिन मौन धारण करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही मौनी अमावस्या के दिन पितरों के श्राद्ध और दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान और दान करने से जातक के कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। यूं तो हिंदू धर्म में मनाई जाने वाली सभी अमावस्या तिथि खास मानी जाती है, लेकिन माघ महीने में आने वाली अमावस्या बेहद खास है। आपको बता दें कि इस साल मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान भी है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ माह में आने वाली मौनी अमावस्या कब है साथ ही जानिए स्नान दान का मुहूर्त और महत्व।

कब है मौनी अमावस्या 2025? (Mauni Amavasya 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। ऐसे में मौनी अमावस्या का व्रत 29 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

मौनी अमावस्या 2025 स्नान दान का मुहूर्त (Mauni Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन कई खास संयोग बन रहे हैं। इस दिन सिद्धि योग बन रहा है, जो रात 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजा और काम सफल होते हैं। वहीं मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही इस दिन संध्याकाल की पूजा का मुहूर्त 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा

मौनी अमावस्या का महत्व (Mauni Amavasya Importance)

मौनी अमावस्या पर व्रत और मौन धारण करने से मन, वाणी और आत्मा की शुद्धि होती है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से पाप खत्म होते हैं। वहीं, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या स्नान दान महत्व (Mauni Amavasya 2025 Snan Daan Importance)

मौनी अमावस्या पर स्नान दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन गाय, काले तिल, नमक, सोना, चांदी, देसी घी आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गाय का दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है, काले तिल का दान करने से ग्रहों की बाधा दूर होती है, नमक का दान करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है। सोना का दान करने से बीमारियों से छुटकारा और कर्ज से मुक्ति मिलती है। वहीं इस दिन देसी घी का दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।