Mauni Amavasya 2026 ( कब है मौनी अमावस्या 2026): मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी तिथि माना जाता है। माघ मास की अमावस्या को ही मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन जातक मौन रहकर पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ-साथ दान करता है। इससे कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इस साल अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण इसे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल सूर्य और चंद्रमा दोनों मकर राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में इसका काफी अधिक प्रभाव बढ़ जाता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या की सटीक तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त…
कब है मौनी अमावस्या? (Mauni Amavasya 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 17 जनवरी की रात 12 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है, जो अगले दिन 18 जनवरी की रात 1 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026, रविवार के दिन मनाई जाएगी।
मौनी अमावस्या पर दान-स्नान का शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya 2026 Snan Daan Ka Shubh Muhurat)
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय तक का समय गंगा स्नान के लिए सबसे अधिक अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप सुबह 04 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक श्रेष्ठ है।
मौनी अमावस्या में पवित्र नदी में स्नान का महत्व (Mauni Amavasya 2026 Significance)
अमावस्या तिथि को पवित्र नदी में स्नान करना काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से आपको पापों का नाश होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही समस्याएं, बाधाएं समाप्त होती है और मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी कारण हर साल माघ मेले में संगम सहित देशभर के पवित्र तीर्थस्थलों में लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं।
गंगा स्नान न कर पाएं, तो करें ये काम
अगर आप किसी कारणवश किसी पवित्र नदी में स्नान करने के लिए नही जा पा रहे हैं, तो घर पर नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें। इस जल से स्नान करने से भी पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
