Mauni Amavasya 2026 Date and Time, Shubh Muhurat and Tithi: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या भी कहते हैं। वहीं इस दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था। माना जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत के समान पुण्यदायक होता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है और जीवन में मानसिक शांति व आध्यात्मिक लाभ मिलता है।। वहीं यह तिथि पितरों को समर्पित भी मानी गई है। इस दिन लोगों को तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त और तिथि…

100 साल बाद मकर संक्रांति पर शनि और शुक्र बनाएंगे लाभ दृष्टि योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अचानक धनलाभ के योग

मौनी अमावस्या तिथि 2026 (Kab Hai Mauni Amavasya)

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को देर रात 12 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है। वहीं अमावस्या तिथि समापन 19 जनवरी 2026 को देर रात 1 बजकर 22 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026

पंचांग के मुताबिक इस दिन शिवावास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है। आपको बता दें, शिववास योग शिव-शक्ति जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही बिगड़े काम बनेंगे। साथ ही पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा।

मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व

सभी अमावस्या तिथियों में मौनी अमावस्या को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन दान करने और मौन व्रत रहने की परंपरा है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही इस दिन पर किसी पवित्र नदी विशेषकर गंगा में स्नान करने और दान-पुण्य करना भी विशेष महत्व माना गया है। इस कार्यों को करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। ऐसा करने से वंश में वृद्धि के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026