Mauni Amavasya 2025 Triveni Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्योहारों पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर इस बार बेहद शुभ योग बनने जा रहे हैं। मौनी अमावस्या पर इस बार त्रिवेणी योग बन रहा है। दरअसल, इस बार मकर राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, मन के कारक चंद्रमा, राजकुमार बुध, एक साथ होंगे, जिससे त्रिग्रही और त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिवेणी योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही । आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
त्रिवेणी योग का बनना मकर राशि के जातकों को शुभफल दायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिल सकती है। कामयाबी के लिए नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। लोगों के बीच एक खास पहचान बनाएंगे। साथ ही आपके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिलेगा। व्यापारियों को भी इस अवधि में बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिवेणी योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।