Mauni Amavasya 2025 Date: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। हर साल माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से स्नान, दान, अनुष्ठान , ध्यान आदि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मौन यानी चुप रहकर तप-जप किया जाता है। इस कारण इसका शुभ फल कई गुना अधिक मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करना शुभ माना जात है। आइए जानते हैं साल 2025 में कब बनाई जाएगी मौनी अमावस्या…
कब है मौनी अमावस्या 2025?
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 28 जनवरी 2025 शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को है।
मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 05:25 ए एम से 06:18 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:51 ए एम से 07:11 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:22 पी एम से 03:05 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:22 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:58 पी एम से 07:17 पी एम
अमृत काल- 09:19 पी एम से 10:51 पी एम
मौनी अमावस्या 2025 महत्व
हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन कई लोग मौन रखते हैं। ऐसा करने से आत्म चिंतन और मानसिक शांति प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही इस दिन दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करके पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं।
मौनी अमावस्या पर क्या करें दान?
मौनी अमावस्या के दिन दान करने से कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन तिल, गर्म कपड़े, कंबल, अन्न, जल के अलावा अन्य चीजों का दान कर सकते हैं। इस दिन काले दिन का दान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही हो जाती है। सुख-समृद्धि के लिए भूमि का दान करना शुभ माना जाता है। घी का दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही चांदी का दान करने से संतान की उन्नति होती है।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।