Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या में काफी दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाले हैं। दरअसल, इस दिन चंद्रमा मकर राशि में विराजमान होंगे। जहां पर पहले से ही बुध और सूर्य विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग जिसे त्रिवेणी योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मकर राशि पर गुरु बृहस्पति की नौवीं दृष्टि पड़ रही है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए होगा लकी…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इस राशि के सातवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा ले सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में त्रिग्रही योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। घर-परिवार में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर आरंभ हो सकते हैं। अपार धन-संपत्ति पा सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही नवपंचम योग बनने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। आप जिस काम में पिछले काफी समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।