Mauni Amavasya 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष का समापन अमावस्या तिथि के साथ होता है। ऐसे ही माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को माघी अमावस्या कहा जाता है। इसके अलावा इसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने और स्नान-दान करने से व्यक्ति को हर तरह के पापों के अलावा ग्रह दोषों से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं इस बार कब है मौनी अमावस्या? इसके साथ ही जानें महत्व…

कब है मौनी अमावस्या 2024?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए है। मौनी अमावस्या 9 फरवरी, शुक्रवार को पड़ रही है।

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान और तर्पण का समय

मौनी अमावस्या पर स्नान दान के साथ पितरों का तर्पण करना काफी लाभकारी माना जाता है। इसलिए इस दिन स्नान -दान ब्रह्म मुहूर्त में कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह 08 बजकर 02 मिनट से करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होगी।

इसके साथ ही पितरों का तर्पण और श्राद्ध 11 बजे के बाद से शुरू कर सकते हैं, जो दोपहर 02 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा।

मौनी अमावस्या 2024 महत्व

ग्रंथों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस जिन मौन रहकर व्रत रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु के साथ शिव जी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन सभी देवी-देवता पवित्र नदी में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप किसी कारणवश पवित्र नदी में स्नान के लिए नहीं जा सकते हैं, तो घर में ही नहाने वाले पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे स्नान करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मौनी अमावस्या 2024 पर क्या करें दान?

मौनी अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, गर्म कपड़े, कंबल, अन्न के अलावा अपनी योग्यता अनुसार धन का दान कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024