Mauni Amavasya Date, Magh Mela Snan 2020: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के बाद माघ मेले (Magh Mela) में स्नान के लिए सबसे शुभ दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का माना गया है। ये माघ मास (Magh Mas) की अमावस्या है और इसी दिन शनि देव का राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2020) भी होने जा रहा है। शनि 24 जनवरी को करीब ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इसलिए मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान (Snan Date) करने का और भी ज्यादा महत्व रहेगा।

मौनी अमावस्या को मौनी अमावस के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की नाम से ही पता चलता है कि यह हिंदू धर्म में मौन रहने का दिन है। अगर पूरे दिन मौन व्रत रख पाना संभव न हो तो बहुत जरूरत पड़ने पर ही बोलें। इस पवित्र दिन में पवित्र नदी में जाकर स्नान जरूर करना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस दिन उगते हुए सूर्य को जल दिया जाता है।

इस बार मौनी अमावस्या पर एक अद्भुत संयोग भी बन रहा है। 29 साल बाद 24 जनवरी के दिन शनि देव अपनी ही राशि मकर में आ जायेंगे और अगले ढाई साल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि शनि बाकी ग्रहों के मुकाबले बेहद ही धीमी गति से राशि परिवर्तन करते हैं। ये एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करीब ढाई साल बाद करते हैं। इस तरह से 12 राशियों में इनके भ्रमण का चक्र 30 सालों में पूरा होता है। जानिए शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शुरू हो जायेगी शनि की साढ़े साती और किन पर रहेगी शनि ढैय्या? 

मौनी अमावस्या का महत्व: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी शब्द की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस दिन मौन धारण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा स्नान कर मौन व्रत रखा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन अवश्य करना चाहिए। मौनी अमावस्या के बाद तिल, तिल के लड्डू , तिल का तेल, आंवला, स्वर्ण और गौ दान का विशेष महत्व होता है।

[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मौनी अमावस्या मुहूर्त:
मौनी अमावस्या शुक्रवार, जनवरी 24, 2020 को
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – जनवरी 24, 2020 को 02:17 ए एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – जनवरी 25, 2020 को 03:11 ए एम बजे