Masik Shivratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल वैशाख मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत आज यानी 26 अप्रैल को रखा जा रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर श्रद्धा से किया गया पूजा-पाठ और उपाय, भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और भक्तों को मनचाहा फल प्राप्त होता है। ज्योतिष की मानें तो मासिक शिवरात्रि की रात कुछ विशेष उपाय करने से जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वैशाख मासिक शिवरात्रि व्रत के उपाय…

भगवान शिव को अर्पित करें ये भोग

मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को खासतौर पर बेल का फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा शिवलिंग पर दूध, शहद, शमी पत्र और गंगाजल चढ़ाना भी पुण्यकारी माना जाता है।

धन-संपत्ति के लिए

इस दिन रात को शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अगर राहु-केतु कर रहे हैं पेरशान

अगर किसी की कुंडली में राहु-केतु की दशा चल रही है, तो मासिक शिवरात्रि की निशिता काल में जल में दुर्वा और कुश मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ की कम से कम 11 माला जाप करें। इससे ग्रह दोष शांत होते हैं।

दांपत्य जीवन में सुख-शांति

मासिक शिवरात्रि के दिन केले के पत्ते पर सुहाग की 5 वस्तुएं रखकर किसी सुहागिन महिला को दान करें। साथ ही केले के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं और हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह उपाय शीघ्र विवाह के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

शनि की साढ़ेसाती और नौकरी की परेशानी

अगर कोई व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान है और करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो प्रदोष काल में जल में काले तिल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

दूध का दान

शिवजी को दूध प्रिय है। मासिक शिवरात्रि के दिन जरूरतमंद लोगों को दूध दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।