Masik Shivratri 2024 Date: सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी जातक नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है तो उसके जीवन में खुशियां आती हैं और उसके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। इसके साथ ही नकारात्मक भावनाएं भी दूर हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवंबर 2024 में मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी साथ ही जानिए मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? (Masik Shivratri 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 29 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन 30 नवंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में नवंबर में मासिक शिवरात्रि का व्रत 29 नवंबर को रखा जाएगा।
29 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2024 Shubh Muhurat)
सूर्योदय- सुबह 06:55
राहुकाल- सुबह 10:51 से लेकर दोपहर 12:09
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह में 05:07 से लेकर 06:01
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:49 से लेकर दोपहर 12:30
अशुभ मुहूर्त- सुबह में 09:01 से लेकर 09:43
मासिक शिवरात्रि 2024 पूजा विधि (Masik Shivratri 2024 Puja Vidhi)
मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा लें। उसके बाद साफ कपड़े धारण करें। इस दिन हरे या सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाएं। शिव जी के मंत्रों का जाप करें। दीपक जलाकर शिव जी की आरती करें। उन्हें भोग चढ़ाएं। फिर रात को भजन-कीर्तन करें और शिव जी का ध्यान लगाएं। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा मिलती है। यह व्रत मन को शांत करता है और जीवन की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।