Masik Durga Ashtami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन भक्त देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 8 दिसंबर को किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी पूजन शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग और महत्व के बारे में।

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त (Masik Durga Ashtami 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 8 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 9 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर होगा। ऐसे में 8 दिसंबर 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 46 मिनट से रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन देवी की विधिपूर्वक करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस मां अंबे को हलवा, सफेद रंग मिठाई, केला , हलवा पूड़ी, मौसमी फल, खीर, नारियल आदि का भोग अवश्य लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

देवी दुर्गा के मंत्र

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।।

ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।