Mangal Vakri 2022: पंचांग के मुताबिक हर ग्रह और नक्षत्र अपनी शत्रु राशि और प्रिय राशि में गोचर और वक्री होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर में भी उन्नति के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से मंगल देव लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे मान- सम्मान और आयु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार में तरक्की के योग हैं। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। वहीं बहुत लंबे समय से आपको जो रोग परेशान कर रहा था, उससे मुक्ति मिल सकती है।
मेष राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह तीसरे स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे साहस- पराक्रम और भाई- बहनों का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो शत्रु आपको परेशान कर रहे थे, उन पर आप विजय पा सकते हैं। वहीं आप कार्यस्थल पर टारगेट को पाने में भी सफल रहेंगे। जिससे बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि पेट और गले से संबंधित परेशानी आपको हो सकती है। आप लोग इस समय एक मूंगा तांबे के धातु में धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
तुला राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप लोग बिजनेस के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, तो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है।
वहीं जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान नौकरी पेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपके द्वारा की गई छोटी सी गलती का फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। आप लोग इस समय एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
