Mangal Gochar In Mesh: ग्रहों में सेनापति और पराक्रमी ग्रह माने जाने वाले मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 24 दिन में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय मीन राशि में मंगल ग्रह विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल 1 जून को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अपनी स्वराशि में मंगल के प्रवेश करने से वह और भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल के मेष राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मंगल को ग्रहों का सेनापति के साथ-साथ भुमिपुत्र माना जाता है। इसे साहस, पराक्रम, शौर्य, आत्मविश्वास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इसके राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। ऐसे में जब मंगल अपनी ही स्वराशि मेष में प्रवेश किया है, तो ज्यादा से ज्यादा राशियों को अपार धन-संपदा के साथ नौकरी-बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी है। इसके साथ ही पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। काफी अच्छी तरक्की के साथ पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ धन लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी है। इसके साथ ही वह मेष राशि में प्रवेश करके बारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलेगा। करियर में भी आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही तरक्की, पदोन्नति के साथ अच्छा अप्रेजल मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। धन को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में मंगल पंचम और दशम घर के स्वामी है और वह मेष राशि में प्रवेश करके दशम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अब लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करियर में खूब लाभ मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही सहकर्मियों और वरिष्ठ लोगों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट, डील या फिर ऑर्डर मिल सकता है। इससे आप खूब मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास और साहस की भी वृद्धि होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।