Mangal Rashi Parivartan (Mars Transit 2020): हर ग्रह कुछ कुछ समय के अंतराल में अपनी राशि बदलता है। 04 मई को यानी आज मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार मंगल जब भी अपनी राशि बदलता है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। मंगल रात 09 बजे के करीब कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए आपके ऊपर क्या पड़ेगा इसका असर…
मेष: मंगल का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आप अपनी योजनाओं को सही रूप से चलाएंगे तो नुकसान नहीं होगा। लेकिन वाद विवादों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक वर्ग के लिए भी ये गोचर शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
वृष: कार्यक्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। परिवार में कलह का माहौल रहने से आप परेशान रहेंगे। माता पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
मिथुन: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से लें। पराक्रम में वृद्धि होगी। करीबी रिश्तों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
कर्क: मंगल आपके साहस में वृद्धि करेगा। नौकरी में किसी से झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इस अवधि में धन की हानि भी हो सकती है। अत: लेन-देन करते समय सावधानी रखें।
सिंह: दांपत्य जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। दूसरी तरफ दैनिक व्यापार में आपको ज्यादा लाभ होता नहीं दिखाई दे रहा है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
कन्या: शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में उन्नति मिलेगी। ध्यान रखें अगर कोई महत्वपूर्ण काम करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित योजनाएं कार्य के पूरा होने से पहले सार्वजनिक न करें।
तुला: आय में वृद्धि के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाणी व्यवसाय से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक: आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
धनु: आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। इसी के बल पर आप किसी भी तरह की परेशानियों का डटकर सामना कर पाने में सक्षम होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों के साथ झगड़ा हो सकता है।
मकर: आपके कुटुंब भाव में मंगल का गोचर कलह की स्थिति पैदा करेगा। अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ: आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इस अवधि में आप कोई भी बड़ निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। नौकरी और व्यापार वालों की दृष्टि से मंगल का गोचर शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मीन: मंगल के गोचर से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जो आर्थिक तंगी भी ला सकता है इसलिए सावधानी से पैसा खर्च करें। आवेश में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। तनाव अधिक रहने के आसार हैं।
