Mangal Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक मंगल ग्रह को भूमि, साहस, पराक्रम, निडरता और रक्त का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी जो लोग करते हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका पैतृक व्यापार हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको इस समय भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे। वहीं  आपके परिवार में सुख शांति स्‍थापित होगी और आपकी धन के निवेश से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही अगर आपका कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट, मेडिकल या फिर लाल वस्तुओं से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके धन में इजाफा होगा और आप कुछ पैसा अपने भविष्‍य के लिए भी बचा पाएंगे। वहीं इस दौरान आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस समय धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024