Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल 23 जुलाई को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। यह नक्षत्र के स्वामी सूर्य और भग देवता हैं। यह नक्षत्र सोशल प्रेस्टिज, क्रिएटिविटी और लॉन्ग टर्म एचीवमेंट्स का प्रतीक है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यवसायियों को लाभकारी डील्स और व्यापार विस्तार के मौके प्राप्त होंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आपको संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है।
12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। व्यवसायियों को धन लाभ और व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साहस और पराक्रम बढ़ेगा। वहीं इस दौरान कार्यक्षेत्र में नई डील्स और प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। जो लोग लीडरशिप रोल में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं और निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।