वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशि चक्र में मंगल ग्रह को चौथा स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को भूमि पुत्र के रूप में भी जाना जाता है और अग्नि और क्रोध का स्वामी भी मंगल ग्रह ही माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन किसी न किसी प्रकार से मनुष्य व पृथ्वी को किसी न किसी रूप से प्रभावित करता है।

मंगल देव अपना गोचर करते हुए 26 फरवरी 2022, शनिवार को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर गुरु की राशि धनु राशि से निकलकर शनि देव की राशि मकर में प्रस्थान करेंगे। ऐसे में लाल ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन भी सभी पर अपना प्रभाव डालेंगे।

7 अप्रैल को मंगल पुनः कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। मंगल का मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बदलाव की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

कन्या (Virgo): मंगल तीसरे और आठवें भाव का स्वामी है और प्रेम, रोमांस और संतान के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लंबी अवधि के निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके अलावा पदोन्नति और वेतन वृद्धि में और देरी होने की आशंका है। साथ ही यह समय आपके लिए औसतन साबित होने वाला है।

तुला (Libra): मंगल द्वितीय और सप्तम भाव का स्वामी है और इस समय वह चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान जातक नौकरी में ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस अवधि के दौरान आपको वेतन वृद्धि, पदोन्नति, इनाम, मान सम्मान प्राप्त होने की प्रबल संभावना बन रही है। व्यवसायी जातकों नई संपत्ति खरीद सकते हैं। इसके अलावा रिश्ते बहुत ज्यादा सौहार्दपूर्ण नहीं रहने वाले हैं।

वृश्चिक (Scorpius): मंगल पहले और छठे भाव का स्वामी है और तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान मंगल ग्रह का यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। शत्रुओं पर हावी रहेंगे और वो आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। हालांकि कानूनी पचड़े में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें संबंध बेहद ही खुशनुमा और शानदार रहने वाले हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

धनु (Sagittarius): मंगल पंचम और बारहवें भाव का स्वामी है और दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। मंगल के गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों को वित्तीय लाभ या करियर में वृद्धि मिलने की प्रबल संभावना है। वाणी पर संयम रखना होगा। इस दौरान आपके घर के सदस्यों के साथ संपत्ति संबंधित कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी छवि खराब करने के प्रयास किए जाएंगे। निवेश करने से पहले सोच विचार कर निर्णय लें।