Mangal Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह 12 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के शनि के नक्षत्र में प्रवेश से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए भूमिपुत्र मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान  कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में इजाफा होगा। वहीं दुकानदारों को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नए वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह गोचर उनके 5वें भाव में होगा। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। संतान से संबंधित आपको शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। जीवन में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। इसके साथ ही लव लाइफ भी शानदार हो जाएगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac

मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि तुला राशि वालों के 10वें भाव में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होगा। इससे आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपकी पब्लिक इमेज में भी सुधार होगा। साथ ही आपको जूनियर और सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।  सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025