Mangal Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी उच्च और निम्न डिग्री के साथ संचरण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी उच्च राशि मकर में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे उन्होंने रूचक राजयोग भी बनाया है। वहीं उन्होंने 21 फरवरी को 12 डिग्री में प्रवेश किया है। ऐसे में मंगल ने अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर लिया है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का युवा अवस्था में भ्रमण लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए आपके काम-कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार आर्मी, पुलिस, पैरामिलिट्री, इलेक्ट्रोनिक्स, इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं शुक्र ग्रह की भी आप पर विशेष कृपा रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

युवा अवस्था में मंगल ग्रह का चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर मंगल ग्रह का प्रभाव होगा। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही करयिर भी इस समय चमकेगा। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको साझेदारी के काम में आपको लाभ मिल सकता है। लेकिन इस समय आपके मान- सम्मान को थोड़ी ठेस पहुंच सकती है। साथ ही इस समय क्रोध से बचें। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का युवा अवस्था में संचरण तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति का भी आपको सुख मिल सकता है। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं अगर आप रियल स्टटे, प्रापर्टी या मेडिकल, फिल्म लाइन, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024