Mangal Gochar In Makar: ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल ने अपने शत्रु शनि की स्वराशि मकर में प्रवेश कर लिया है।
ज्योतिष में मंगल को क्रूर और अक्रामक माना जाता है। मंगल जब भी शत्रु राशि में प्रवेश करते हैं तो देश- विदेश में बदलाब होते है। युद्ध जैसे हालात बनते हैं। वहीं शनि देव भी पहले ही मकर राशि में विराजमान हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…
मिथुन राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। इसलिए आपको कोई बीमारी हो सकती है और दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। इसलिए आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। आपकी आय में कमी हो सकती है। साथ ही इस समय अगर आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं, क्योंकि समय अभी अनुकूल नहीं है। किसी कानूनी विवाद में फंसने के भी योग है।
कर्क राशि: आपकी राशि से मंगल देव का गोचर सातवें स्थान में हो रहा है। इसको वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान पार्टनर के साथ बिना वजह की गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है। साथ ही अगर अभी आप कोई साझेदारी का काम करना चाह रहे हो तो अभी रुक जाए तो बेहतर होगा।
कन्या राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर 5वें भाव में हो रहा है तो इस समय लव लाइफ में परेशानी पैदा हो सकती है या फिर रिश्ता टूटने के भी कगार पर आ सकता है। इस अवधि के दौरान करियर के मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि से मंगल और शनि देव की युति पंचम भाव में बन रही है। इसलिए आपको इस समय संतान से संबंधित कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल
धनु राशि: आपकी राशि से ग्रहों के सेनापति मंगल दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिसको वाणी और धन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस आपका धन कही अटक सकता है। साथ ही लेन- देन के मामले में आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए, वरना किसी से विवाद हो सकता है। वहीं इस समय आपके विरोधी और प्रतिद्वंदी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे और आप की छवि खराब करने का प्रयत्न कर सकते हैं। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। (यह भी पढ़ें)- Name Astrology: पत्नी को सिर-आंखों पर रखते हैं इन अक्षर के नाम वाले लड़के