Grah Rashi Parivartan October 2022: अक्टूबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मिथुन राशि में मंगल देव के गोचर और फिर वक्री होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार मंगल देव की इस अवस्था से कई राशि के लोगों को किस्मत खुल सकती है। करियर में सफलता और धन लाभ हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 अक्टूबर को मिथुन राशि में गोचर करें और 30 अक्टूबर को मिथुन राशि में वक्री होंगे। मंगल देव 13 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। मान्यता के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। मंगल देव की इस अवस्था के किन-किन राशि के लोगों को किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि जातकों के लिए मंगल देव पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आय भी बढ़ सकता है और इस कारण निजी जीवन के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव सातवें और दूसरे भाव के स्वामी होते हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही और भी कई लाभ इस अवधि में हो सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल देव चौथे व नौवें भाव के स्वामी होते हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जमीन आदि में निवेश के लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों की कार्यक्षमता बढ़ सकती है। जातकों को विभिन्न स्त्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। मंगल देव तीसरे और दशवें भाव के स्वामी होते हैं।

धनु राशि
मंगल देव के गोचर से इस राशि के जातकों को कई लाभ हो सकते हैं। करियरऔर कोरोबार में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह लाभप्रद समय हो सकता है।